आरोप लगाया कि दुकानों एवं बाउंड्रीवाल के भीतर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे कुछ माह पहले पूर्व विधायक उदयभान सिंह ने रुकवा दिया। उनकी अनुपस्थिति में परिसर के गेट का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया गया। पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ बीते 10 जून को विभिन्न् धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया।
डीएम के निर्देश पर शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय, चौकी प्रभारी शशांक बाजपेई मौके पर पहुंचे और बाउंड्री गेट पर लगे ताले को खुलवाकर पीड़ित महिलाओं को विधिवत कब्जा दिलाया।
अधिकारियों के पहुंचने से क्षेत्र में खलबली मची रही। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार ज ताया। एसडीएम ने कहा कि न्यायालय एवं राजस्व अभिलेखों के अनुरूप ही कार्रवाई की गई है। कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।