फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन-दुखियों की मदद करना पुनीत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/सर्रोई। गोपीगंज नगर के पश्चिम महाल और सर्रोई के मल्लूपुर में मंगलवार को लगभग आठ सौ गरीब-असहाय परिवारों में कंबल का वितरण किया गया। चौधरी हॉल गोपीगंज में उद्योग व्यापार मंडल के कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कोतवाल केके राय ने कहा कि दीनदुखियों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य माना गया है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में जितनी तत्परता दिखाई जाय उतनी कम ही होती है क्योंकि ठंड से राहत पाने के लिए गरीब और असहाय परिवार संगठनों, संस्थाओं और सरकारी व्यवस्थाओं को लेकर हमेशा प्रयासरत रहता है। इस मौके पर लगभग सात सौ लोगों को कंबल दिया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी रमाकांत गुप्त, नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, उपाध्यक्ष सिराज अख्तर ने भी विचार रखे। इस मौके पर संत केशव कृपाल महाराज, रमेश कौशल, मिथिलेश अग्रहरी, डा.कृष्णकुमार गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, घनश्यामदास गुप्ता, रतनलाल अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, मदनलाल अग्रहरी, गुड्डू चौधरी, दिनेश उमर आदि का कंबल वितरित कराने में सहयोग रहा। इसी तरह सरोई के मल्लूपुर गांव में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बागीश दुबे ने 100 परिवारों को कंबल देकर सदुपयोग का आह्वान किया। कहा कि इस कार्य में और लोगों को भी योगदान करना समय की मांग है। इस मौके पर दीपक तिवारी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, संदीप सिंह, बसंतलाल, शिवलाल, विकास शुक्ला, अनिल सिंह, दिनेश तिवारी, विजय शंकर दुबे, बद्री, भगेलू दुबे आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें