फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाल उद्यान का हुआ जीर्णोद्धार, डीएम ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा रजपूरा कॉलोनी द्वितीय फेज के बाल उद्यान का जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद बुधवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह ने उसे कालोनीवासियों को समर्पित किया। उन्होंने पूरे पार्क परिसर में घूमकर अवलोकन करने के बाद एसबीआई की ओर से सीएसआर फंड से कराए गए कार्य की सराहना की। कहा कि पार्क अब काफी सुंदर हो गया है। कालोनी वासी इसका लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पार्क से बच्चे काफी लाभान्वित होंगे। कालोनीवासियों पर इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी होगी। भारतीय स्टेट बैंक के वाराणसी अंचल के उपमहाप्रबंधक धीरज कुमार ने कहा कि एसबीएम अपने जनसरोकार के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। पार्क का जीर्णोद्धार हो जाने से कालोनीवासी काफी प्रसन्न हैं। कालोनी निवासी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि पार्क सुंदरीकरण होने से कालोनी की शोभा बढ़ गई है। मौके पर विजय कुमार दुबे समेत ऋचा यादव, हेम कुमार पाल, प्रमोद कुमार, डा.शैलेश पाठक, प्रमोद पांडेय, विनोद राय, संजय सिंह, अभिषेक दुबे, समर बहादुर, दीपक यादव, संतोष मिश्र, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें