ज्ञानपुर। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी की मार लोग झेल रहे लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली। शनिवार की देर शाम जिले में लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया।
जिले में बीते कई दिनों से धूप और उमस का असर बना हुआ था। उसम के कारण लोग परेशान दिख रहे थे। धूप और उमस से परेशान लोगों को शनिवार की देर शाम लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश के कारण राहत मिली। बारिश जहां लोगों को सुकुन पहुंचाया। वहीं खेती किसानी की दृष्टि से भी बेहद फायदेमंद रही। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बंगाल की खाडी में मानसून सक्रिय होने के कारण जनपद में 5 अक्तूबर तक रिमझिम बारिश की यथा स्थित बनी रह सकती है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेदी द्विवेदी ने बताया कि यह बारिश धान की फसल सहित अन्य फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही थी। ये बारिश होने के बाद किसान खाली पड़े खेतों की जुताई भी करा सकते हैं।