फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाटय मंच निर्माण में धांधली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के तुलसीकला गांव में एक साल से निर्माणाधीन नाटय मंच में धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कलातुलसी की रामलीला 125 वर्ष पुरानी है। सदर विधायक ने अपनी निधि से लगभग 14 लाख रुपये से इसका मंच बनवाना शुरू किया है। बजट मिलने एक साल बाद भी मंच बन नहीं सका। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि कार्यदायी संस्था की जांच कर कार्रवाई की जाए। अधूरे कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश पांडेय, राकेश पांडेय, रामलोटन पांडेय, अभय शंकर पांडेय, भोलानाथ शुक्ल, हेमंत, रामनारायण, ओम पांडेय, छोटेलाल पांडेय, गुड्डू, अनुराग, मुखिया मिश्रा, रमाकांत पांडेय, राजपति पांडेय, आलोक, ज्योति आदि रहे।
बीडीओ डीघ धनराज कोटार्य ने बताया कि सुसज्जित नाटय मंच का निर्माण विधायक निधि से हो रहा है। कार्य अंतिम चरण में होने के कारण कला तुलसी के ग्रामीण यह चाहते हैं कि धनराशि उनको हस्तांतरित कर दी जाए जो संभव नहीं है। ब्लॉक प्रशासन की निगरानी मंच निर्माण को लेकर हमेशा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें