फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: एनएच पर टूरिस्ट बस और कार में जोरदार टक्कर, एक गंभीर, दोनों वाहन के चालक हिरासत में

Tue, 28 Feb 2023 01:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही के कांजी हाउस स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह टूरिस्ट बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। बस में सवार छह यात्रियों के हल्की चोटें आईं। 
विज्ञापन
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कांजी हाउस स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह टूरिस्ट बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। बस में सवार छह यात्रियों के हल्की चोटें आईं। टूरिस्ट बस अजमेर शरीफ से बंगाल जा रही थी। मंगलवार सुबह भदोही में मिर्जापुर तिराहा पार कर पिलर नंबर-31 के पास टूरिस्ट बस ने कार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पटरी पर खड़े सेवा लाल यादव (32) निवासी कांजी हाउस को टक्कर मारते हुए एक गुमटी में जा घुसी। कार में सवार लोग वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। किसी को भी चोट नहीं लगी। इधर, बस में तेज ब्रेक के कारण लगे झटके से शरीफ (60) व शफीक (50) समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां लाल यादव का इलाज चल रहा है। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस कार और बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें