फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा विधायक की पत्नी की जमानत अर्जी पर 21 को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य मामले में पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की पत्नी सीमा बेग की अग्रिम जमानत को लेकर उनके अधिवक्ता मजहर शकील ने जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी। वहीं दूसरी तरफ सपा विधायक के घर से मुक्त कराई गई किशोरी को बाल संरक्षण गृह से उसके स्वजन को सौंपने के मामले में बाल न्यायालय ने सीडब्ल्यूसी को दस दिन में निर्णय लेने को कहा है।
विज्ञापन

भदोही के मालिकाना मोहल्ले में बीते आठ सितंबर को किशोरी की आत्महत्या के मामले में सपा विधायक, उनकी पत्नी और बेटे जईम बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने, बाल श्रम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधायक जहां नैनी जेल में बंद है। वहीं उनका बेटा वाराणसी जिला कारागार में हैं। उ
नकी पत्नी सीमा बेग अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। विधायक की पत्नी के अग्रिम जमानत को लेकर उनके अधिवक्ता मजहर शकील ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। जिस पर आगामी 21 अक्तूबर को सुनवाई होगी। वहीं दूसरी तरफ विधायक के आवास से मिली दूसरी किशोरी को इस समय बाल संरक्षण गृह प्रयागराज में रखा गया है। मामले में किशोरी के भाई ने बहन के सुपुर्दगी की मांग की थी। जिसमें कोर्ट ने 10 दिनों में सीडब्ल्यूसी को निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें