फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अभोली सीएचसी पर दूसरे केंद्रों से तैनात होंगे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
अभोली सीएचसी का बना नया भवन। संवाद
विज्ञापन
अभोली। जिले के सातवें सीएचसी के रूप में अभोली सीएचसी के संचालन की कवायद तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के दूसरे सीएचसी व पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों व लैब टेक्निशियन में से ही स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर इसके संचालन की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो सितंबर महीने में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। उपकरण, जांच मशीन आदि की मांग विभाग ने उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

अस्पताल का संचालन शुरू होने के बाद करीब डेढ़ से दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। जिले में छह सीएचसी व 20 पीएचसी हैं। यहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मिलाकर कुल 450 से 500 के आसपास लोग तैनात हैं। अभोली में स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण लोगों को ज्ञानपुर, सुरियावां, दुर्गागंज उपचार कराने के लिए जाना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी तो होती ही है, आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। अभोली सीएचसी के निर्माण की स्वीकृति 2009 में हुई थी। 2010 में निर्माण शुरू दिया गया था। इसके लिए 3 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ था, लेकिन कार्यदायी संस्था और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते समय से कार्य पूरा नहीं हो सका। सिर्फ बिल्डिंग बनकर तैयार किया गया था। 12 साल बाद 2024 में अधूरे कार्य को पूरे कराने के लिए शासन स्तर से पुन: एक करोड़ 75 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। वर्तमान में करीब 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। आवास का कार्य बचा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अब इसके संचालन को लेकर विभागीय स्तर से प्रयास शुरू किए गए हैं। जिसमें जिले की छह सीएचसी से यहां डॉक्टर व पीएचसी से लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं उपकरण व मशीन आदि की मांग के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
अभोली सीएचसी पर ओपीडी, इमरजेंसी का संचालन एक साथ किया जाएगा, क्योंकि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) हैं। अन्य डॉक्टर ओपीडी करेंगे। शासनस्तर से कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद वापस सभी जहां से आए हैं, वहां भेज दिए जाएंगे। पहले चरण में दो एमबीबीएस, एक विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके चक का कहना है कि अभोली सीएचसी का संचालन जल्दी ही किया जाएगा। निर्माण, प्लास्टर, फिनिशिंग सहित 95 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। जिले की सीएचसी-पीएचसी पर तैनात कर्मचारियों की सूची विभाग से मांगी गई है। जिसके आधार में डॉक्टरों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें