ज्ञानपुर। आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवंतरि की स्मृति में शुक्रवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आठवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। जिसमें आयुर्वेद पद्धति से उपचार के फायदे गिनाए गए। उचित खान-पान एवं व्यायाम से बेहतर स्वास्थ्य रहने पर बल दिया गया।
वाराणसी के प्रसिद्ध डॉ. सुशील वैध ने कहा कि आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की तरफ से मानव को यह बड़ा उपहार है। बताया कि कोरोना काल में हम सभी ने देखा की आयुर्वेदिक दवाएं, खान-पान, काढ़ा ही हम सभी को बचाया। उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि अपने दैनिक जीवनशैली और खान-पान में आयुर्वेद को अवश्य शामिल करें। नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने आयुर्वेद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने देने सहित जन आरोग्य के उत्तम व स्वास्थ्य की कामना किया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल राय ने बताया कि कार्यक्रम में आयुष विभाग के तीनों शाखाओं आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी सहित उद्यान विभाग, वन विभाग की तरफ से प्रदर्शनी एवं चिकित्सा कैंप लगाए गए। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने सभी लोगों को प्राकृतिक व सतत जीवन के लिए आयुर्वेदिक आहार व जीवनशैली का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, डीएफओ नीरज आर्य, डीएचओममता सिंह, पंकज कुमार, डॉ. नित्यानंद आदि रहे।