फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 लाख के अवैध पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के सोनखरी के एक गोदाम से शुक्रवार को पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। इसकी कीमत 10 लाख आंकी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक मामले में कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


दीपावली पर पटाखे का भंडारण बढ़ जाता है। कुछ लाइसेंसधारी तो कुछ लोग अवैध तरीके से पटाखे बेचते हैं। शुक्रवार को दोपहर में कोतवाल संतोष कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स सोनखरी मार्ग स्थित एक भवन पर पहुंचे। भवन के अंदर तीन कमरों में रखे कई पेटी अवैध पटाखे कब्जे में ले लिया। पटाखों की कीमत करीब 10 लाख है। पुलिस पटाखे कोतवाली ले गई। पटाखे छुड़ाने के लिए कई राजनीतिक दल के लोगों ने भी पैरवी की, लेकिन बात नहीं बनी। समाचार लिखे जाने तक कारोबारी के खिलाफ कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी संतोष ने बताया कि पटाखे जब्त कर जांच की जा रही है। मामले में ठोस कार्रवाई होगी।

इनसेट

कई लोग गंवा चुके हैं जान

ज्ञानपुर। पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन ज्यादातर बाजारों में कोई भी सख्ती नहीं होती। इससे नियम को दरकिनार कर बिक्री से लेकर भंडारण किया जाता है। पटाखों के चलते हुई घटनाओं में पांच से छह साल में 13 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें सबसे बड़ी घटना चौरी के रोटहां में 2019 में हुई थी। कालीन कंपनी में विस्फोट होने से 12 के करीब बुनकरों की मौत हो गई थी। 2016 में ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में विस्फोट में चार लोग झुलस गए थे। 14 नवंबर 2017 को भदोही नगर के दरोपुर में पटाखा बनाने वाले मकान में विस्फोट होने से एक युवक की जान चली गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। दरोपुर का विस्फोट बहुत भीषण था और धमाके से आसपास के मकान हिल गए थे। 2018 में गोपीगंज कोतवाली के बैदा बाजार में दो मंजिला मकान विस्फोट में जमींदोज हो गया था, लेकिन यह विस्फोट पटाखे से हुआ या रसोई गैस सिलिंडर से, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें