फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार आयुर्वेदिक अस्पताल की सुधरेगी सेहत, 30 लाख स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के बदहाल चार आयुर्वेदिक अस्पतालों को जल्द ही नया भवन मिलेगा। जिसके लिए शासन स्तर से 30 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। नए भवन बनाने के लिए अस्पताल परिसर में ही जमीन चिन्हित कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में भवन निर्माण शुरू हो जाएगा। ये भवन मोढ़ बाजार, तिलंगा, लक्ष्मणपट्टी और बयावं में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिले में कुल 26 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित है। दो से तीन दशक पूर्व बने कई अस्पताल जर्जर एवं बदहाल हो चुके हैं। जिससे वहां चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों को बैठने में दिक्कत होती है। मोढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल से तो प्लास्टर गिर रहा है, जहां जान जोखिम में डालकर कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। केंद्र पर चिकित्सकों और संसाधानों की कमी है। व्यवस्था में सुधार के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया था, जिस पर चार भवन बनाने के लिए 30 लाख रुपये शासन से स्वीकृत किया गया है। नए भवन आयुर्वेदिक अस्पताल के परिसर में ही बनाया जाएगा, जिसके लिए जगह चिहिन्त कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। फरवरी से अंत से काम शुरु होने की उम्मीद है। चार आयुर्वेदिक अस्पताल तिलंगा, लक्ष्मणपट्टी, मोढ और बयांव में बनाया जाएगा। जिसमें चार कमरों के साथ , पार्किंग और शौचलय की व्यवस्था होगी।

वर्जन:
चार आयुर्वेदिक अस्पतालों में भवन निर्माण के लिए शासन से 30 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। जल्द ही काम शुरु किया जाएगा। डाॅ. सरोज शंकर राम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें