फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लाइब्रेरी के बाथरूम में छेद कर छात्राओं का बनाता था अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। लालानगर स्थित एक डिजिटल लाइब्रेरी में छात्राओं की सुरक्षा और निजता से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक का बेटा छात्राओं के बाथरूम की दीवार में छोटा छेद (होल) कर अपने मोबाइल फोन से उनका अश्लील वीडियो बनाता था। बृहस्पतिवार को छात्राओं को शक हुआ तो उसका मोबाइल चेक किया। कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले। यह देख लोग नाराज हो गए। सूचना पर पुलिस ने मकान मालिक के बेटे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी संचालक डेहरिया दयाराम निवासी भरथरी बिंद ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा कि वह डिजिटल लाइब्रेरी चलाता है। जहां मकान मालिक का बेटा छात्राओं की अश्लील फोटो और वीडियो बनाता है। घटना की जानकारी मिलते ही कई छात्राओं के अभिभावक भी लाइब्रेरी संचालक के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो किसी अन्य व्यक्ति को भेजे गए हैं या सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मकान मालिक के बेटे को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें