फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताकर करता था ठगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताकर विदेशी मुद्रा छुड़वाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को लखनो तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। करीब 14 महीने से साइबर पुलिस को इसकी तलाश थी। वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

खमरिया के मुकुंदपट्टी निवासी विकास कुमार बिंद ने 27 फरवरी 2024 को साइबर थाने में तहरीर दिया। जिसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने काल करके अपने आपको मुम्बई एयरपोर्ट का कस्टम आफिसर बताते हुए वादी के विदेशी दोस्त से पांच हजार पाउंड छुड़वाने की बात कही गई। उसके बाद आरोपी ने अलग-अलग खातों में पांच लाख 15 हजार 500 रूपये की धोखाधड़ी करके आनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को विनोद कुमार निवासी खसौरा थाना हरपालपुर जिला हरदोई का नाम प्रकाश में आया। सोमवार को लखनों तिराहे के पास से आरोपी विनोद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर सेल प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहकर अपने नाम से फर्जी आईडी बनवाकर भिन्न-भिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर व सिम कार्ड लेकर फ्राॅड करता है। अब तक आरोपी ने 12-13 बैंकों में खुलवाए खातों में करोड़ो रुपये का आनलाइन ट्रऍजेक्शन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें