फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बनवाए नहीं 35 साल से दाढ़ी-बाल, अब जाएंगे अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से राम भक्तों में उत्साह है। भदोही के अभोली ब्लॉक में मतेथू स्थित हनुमान मंदिर के महंत स्वामी जयप्रकाश जी महाराज कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। रविवार को अयोध्या में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए बुलावा आया है।
विज्ञापन

रोही गांव निवासी स्वामी जयप्रकाश जी महाराज अयोध्या के छोटी छावनी के शिष्य हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जब कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं उस समय वे छोटी छावनी में ही मौजूद थे। तब उनकी उम्र 35 वर्ष थी। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर नहीं बनेगा तब तक बाल और दाढ़ी नहीं बनवाएंगे। इसके 35 साल बाद उनका सपना साकार होने जा रहा है। प्रतिज्ञा पूरी होने जा रही है तो वे अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने को आतुर हो उठे हैं। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी से गंगा जल रवाना होंगे और प्रभु के दर्शन के बाद 23 जनवरी को बाल और दाढ़ी को बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें