फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Sun, 10 Apr 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
सम्मान समारोह में मौजूद लोग
विज्ञापन
नगर स्थित सनबीम स्कूल में शनिवार की शाम मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में खेलों से लेकर पढ़ाई और साथ ही सर्वोत्तम शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए ऐश्वर्य प्रजापति, विक्रांत रमेश चंद और संस्कृति देशपांडे को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक, अभिषेक बरनवाल ने कहा कि हर वर्ष छात्रों के मूल्यांकन और उन्हें सम्मानित किए जाने से बच्चों का उत्साह बढ़ता है जो उन्हें आगे ले जाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि वर्ष दर वर्ष बच्चों के प्रदर्शन में निखार आता जा रहा है। इसमें शिक्षकों की मेहनत के साथ साथ अभिभावकों का भारी सहयोग है।  
प्रिंसिपल विक्रांत शर्मा ने बताया कि पहली कक्षा की रिधिमा मौर्या ने प्रथम आने के अलावा अंग्रेजी, हिंदी, गणित में सर्वाधिक अंक हासिल किए। रिधिमा जाजू भी कक्षा में प्रथम आने के अलावा हिंदी और नृत्य में सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। कक्षा दो (ए) की श्रेया यादव, दो (बी) के लक्ष्य मौर्य प्रथम और स्वास्तिक गुप्ता द्वितीय रहे। अहनफ अंसारी और मंजरी मिश्रा कक्षा तीन में प्रथम व द्वितीय रहे। चौथी कक्षा में अरुश प्रधान को पांचवी कक्षा में सारा अजहर अंसारी, छठी (ए) में अंतेश प्रताप सिंह व छठी (बी) में राशिका केशरी तथा सातवीं में अविरल बजाज ने बाजी मारी और सर्वोत्तम अंक हासिल किए। सातवीं के ही कुमार हर्ष को भी अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। 
प्रिंसिपल ने बताया कि खेलों के लिए फहद राशिद को तथा प्रियंबदा मिश्रा और विनोद कुमार गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान दिया गया। तुलसी गुप्ता को स्पिरिट आफ सनबीम भदोही का पुरस्कार दिया गया। आल राउ़ड प्रदर्शन के लिए दो छात्रों कक्षा 4 के आरुष प्रधान और आठवीं के आदित्य यादव को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए , जिसे लोगों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें