फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अटल जन्म शताब्दी काव्य पाठ में खुशी प्रथम

विज्ञापन
अटल काब्य पाठ प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी छात्राएं। स्रोत- महाविद्यालय
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर बुधवार को काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की 51 कविताओं में से चयनित कविताओं का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में खुशी उपाध्याय प्रथम रहीं। प्रत्येक प्रतिभागी ने काव्य-पाठ के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री के राष्ट्रप्रेम, संवेदनशीलता और उनकी काव्य दृष्टि को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. माया यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे, बल्कि एक महान कवि, चिंतक और ओजस्वी वक्ता थे। उनके विचार और रचनाएं सदैव राष्ट्र को और युवाओं को दिशा प्रदान करती रहेंगी। विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में साहित्यिक संवेदना और राष्ट्रप्रेम को जागृत करती हैं। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने कहा कि अटल जी का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि कविता के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकता है। कार्यक्रम के निर्णायकों डॉ. अमर कृष्ण यादव, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह व डॉ. अंकिता तिवारी ने खुशी उपाध्याय को प्रथम, चंचल सरोज को द्वितीय, खुशी पांडेय को तृतीय घोषित किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. शिखा तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें