फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के बरवां गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिवार वालों ने मृतक को अर्द्ध विक्षिप्त बताया।
विज्ञापन

परिवारवालों ने कहा कि ओम नारायण सरोज (40) का मानसिक संतुलन कुछ वर्षों से ठीक नहीं चल रहा था, जिसका उपचार हो रहा है। रविवार की शाम को अचानक गायब होने पर उसकी खोजबीन की गई। सोमवार की सुबह वह पेड़ से लटकता मिला। इसकी खबर मिलने पर थानाध्यक्ष सूर्यभान हमराहियों संग पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने दो बच्चो को लेकर कई साल से मायके रहती है। एसओ ने कहा कि परिवार वालों ने अर्द्धविक्षिप्त होने की पुष्टि की है, हालांकि पीएम रिपोर्ट आने पर सबकुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें