फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुचित रखरखाव के अभाव में खराब होने लगे हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के शुरूआती दौर में तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। रखरखाव में आई कमी के कारण के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंप अभी से खराब होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर नगर के बालीपुर और जखांव में हैंडपंप खराब होने पर दूसरे हैंडपंपों की ओर जाते दिखे।
विज्ञापन

बालीपुर के दुकानदार राकेेश ने बताया कि तहसील, परिवार न्यायालय, उद्यान विभाग, किशोर न्यायिक बोर्ड होने से लोगों का आवागमन लगा रहता है। नगर पंचायत की तरफ से ऐसे स्थान पर हैंडपंप लगवाए गए हैं, जहां विद्युत उपकेंद्र है। उपकेंद्र दफ्तर में कर्मचारी और लोग अपने काम से आते-जाते हैं। प्यास लगने पर लोग हैंडपंप पर पहुंचते हैं, लेकिन यहां का हैंडपंप तीन माह से खराब है। जखांव निवासी बालेराम ने बताया कि वे साइकिल की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। मुख्यालय मार्ग होने के कारण सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या लोग आवागमन करते है। ऐसी स्थिति में साइकिल में आई गड़बड़ी, बाइक के पंक्चर होने पर लोग रुक ही जाते हैं। रुकने पर प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप की ओर जाना व्यर्थ हो जाता है। हैंडपंप के लिए बोरिंग अधिक कर दी गई, लेकिन पाइप की संख्या कम कर दिए जाने से कुछ दिन तक कीचड़युक्त पानी निकलता रहा और अब पूरी तरह से खराब हो गया है। राहगीर सुरेंद्र कुमार, सूरज, अश्विनी आदि ने कहा कि मार्च के शुरूआत में जब यह स्थिति है तो आने वाले समय में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ सकता है। खराब पड़े हैंडपंपों को चिह्नित कर चालू कराना चाहिए। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद का कहना है कि औराई, भदोही, सुरियावां, अभोली, डीघ, ज्ञानपुर ब्लॉक में खराब पड़े हैंडपंपों का सर्वे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें