फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 मतदान केंद्रों के हैंडपंप खराब, 143 रैंप विहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की मुहिम में लगे हैं, लेकिन मतदान केंद्रों पर व्याप्त कमियां तैयारी की पोल खोल रही हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट की जांच में 37 केंद्रों पर हैंडपंप खराब मिले अथवा नहीं दिखे, जबकि 143 मतदान केंद्र रैंप विहीन मिले। विद्युतीकरण सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी नदारद हैं। मतदान से पूर्व केंद्रों पर व्याप्त कमियों को दूर कराना प्रशासन के लिए किसी चुुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

जिले में अंतिम चरण में सात मार्च को ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इसके लिए 710 मतदान केंद्रों के 1,375 बूथों पर मतदाताओं को सभी सहूलियत देने के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पिछले दिनों सेक्टर मजिस्ट्रेट के स्थलीय निरीक्षण में बड़ी संख्या में केंद्रों पर कमियां मिलीं। हैंडपंप खराब होने से कई जगह पेयजल की समस्या है। अधिसंख्य केंद्रों पर निष्प्रयोज्य और ध्वस्त शौचालय मतदान कार्मिकों व मतदाताओं की दिक्कत बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी भी निर्वाचन की राह में रोड़ा बनेगी। मजिस्ट्रेट की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट तो बानगी भर है। इस तरह से 37 मतदान केंद्रों पर हैंडपंप खराब होने अथवा न होने तथा 45 में शौचालय निष्प्रयोज्य मिले हैं, जबकि 39 केंद्रों पर फर्नीचर की सुविधा नहीं होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही 74 केंद्रों पर विद्युतीकरण और 143 पर रैंप की सुविधा नहीं हैं। अब एक माह के अंदर सभी व्यवस्था दुरुस्त कराना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में कई मतदान केंद्रों में कमियां मिली हैं। जिसमें से 50 फीसदी से अधिक सुधार लिए गए हैं। विद्युत, पंचायत राज और जल निगम के लोग कमियों को दूर करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें