मंगलवार को रवाना हुए ढाई दर्जन से अधिक हजयात्रियों का लोगों ने फूल मालाओं से इस्तकबाल कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान लोगों ने हजबैतुल्लाह मुबारक हो के नारे बुलंद किए। रवाना हुए लोगों की फ्लाइट बाबतपुर हवाई अड्डे से रात 8.10 बजे थी।
मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों से दो दर्जन से अधिक लोग मुबारक सफर पर रवाना हुए। इनमें बाजार सलाबत खां के शाहनवाज अंसारी, उनकी वालिदा, सास और अहलिया, चौरी रोड के सैफउद्दीन अंसारी उनकी अहलिया, दरोपुर के हन्नान उनकी अहलिया, निजामपुर के बिस्मिल्लाह उनकी अहलिया और जावेद अंसारी उनकी अहलिया और पीरखांपुर के सेराज अंसारी उनकी अहलिया और तीन बेटियां मुबारक सफर पर रवाना हुए हैं।
इन सबको बाबतपुर के लिए रुख्सत करने के लिए सुबह से ही मोहल्लों में लोगों का आना जाना लगा रहा। हर कोई लोगों से मुसाफा कर (हाथ मिलाकर) अल्लाह की बारगाह में दुआ की दरख्वास्त कर रहा था।
इसके चलते लगभग सभी मोहल्लों में भारी रौनक हो गई थी। खुशी का इजहार करने के लिए लोगों ने अपने अपने घरों की सजावट भी की थी। सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों की रवानगी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने हजबैतुल्लाह मुबारक हो के नारे बुलंद किए और हाजियों से रब की बारगाह में देशो दुनिया में अमनो अमान और आपसी भाईचारे की कामना करने की गुजारिश की।
इस दौरान मिलने जुलने वालों में विधायक जाहिद बेग के अलावा मास्टर मोबीन अंसारी, सदरुद्दीन अंसारी, आफताब आलम, अंसार अंसारी, टोनी मंसूरी, जावेद अहमद, इस्माइल अंसारी, इम्तीयाज अंसारी, महताब आलम, जफर मंसूरी, आदिल अंसारी आदि मौजूद रहे।