फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक गंगा में डूबा,मौत

Tue, 21 Jun 2016 01:21 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
river Behat - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट पर सोमवार को दो बच्चे डूब गए। किनारे पर मौजूद नाविकों ने इनमें से एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन 12 वर्षीय रोहित गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव बरामद किया। मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के पड़रा गांव निवासी बालक यहां औराई थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में अपनी बहन के यहां आया था।  
विज्ञापन


पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य मेवालाल मौर्या के पुत्र संजय की शादी मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के पड़रा गांव में हुई है। तीन दिन पूर्व संजय के दो साले नागेंद्र (17) और रोहित (12) पुरुषोत्तमपुर अपनी बहन के यहां आए थे। बताते हैं कि रविवार को नागेंद्र घर चला गया, लेकिन रोहित बहन के घर कुछ दिन और रहने की बात कहकर रुक गया। सोमवार को सुबह आठ बजे के आसपास संजय अपने साले रोहित और गांव के संदीप एवं इंद्रेश के साथ नहाने के लिए भोगांव गंगा घाट पर गए।

बताया जाता है कि संजय और इंद्रेश पहले नहाकर ऊपर चले आए, लेकिन संदीप और रोहित नहाते रहे। इसी बीच रोहित गहरे पानी में डुबने लगा। यह देखकर संदीप ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डुबने लगा। तब तक थोड़ी दूरी पर मौजूद नाविकों ने संदीप के सिर का बाल देखा और फौरी तौर पर आगे बढ़कर उसे निकाल लिया। लेकिन, रोहित का पता नहीं चला। नाविकों ने मशक्कत के बाद रोहित को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसके मिर्जापुर स्थित घर से भी लोग पहुंच गए। बाद में परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें