फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ज्ञानपुर की प्रिया को इंडोनेशिया में मिला सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार, जनपद में उत्साह

Mon, 12 May 2025 09:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

अध्यात्मिक संचार के लिए जीवंत स्थान के रूप में महाकुंभ विषय पर प्रस्तुति देने के बाद प्रिया ने इंडोनेशिया में जनपद का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। बता दें कि इन्हें मौखिक प्रस्तुती पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
 
विज्ञापन
प्रिया श्रीवास्तव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया की राजधानी बाली में आयोजित अनुसंधान और नवाचार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ज्ञानपुर के नगर के बालीपुर निवासी प्रिया श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति अवार्ड (बेस्ट ओरल प्रजेंटेंशन अवार्ड) मिला है। प्रिया ने ''तीर्थयात्रा एक माध्यम के रूप में: अध्यात्मिक संचार के लिए जीवंत स्थान के रूप में महाकुंभ'' विषय पर मौखिक प्रस्तुति दी थी।

विज्ञापन


अनुसंधान संस्कृति समाज की ओर से आयोजित इस अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के मॉस कम्युनिकेशन के रिसर्च स्कॉलरों ने हिस्सा लिया था। प्रिया इस समय असम विश्वविद्यालय सिलचर के मॉस कम्युनिकेशन विभाग में पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने प्रजेटेंशन को तैयार करने के लिए पीआईबी से डाटा संग्रहित किया।

इसके अलावा अपने प्रस्तुति में महाकुंभ और वाराणसी की अध्यात्मिक विरासतों का भी जिक्र किया। बताया कि इसके लिए उन्होंने महाकुंभ को काफी नजदीक से महसूस किया। जिसके बाद इंडोनेनिया में आयोजित सम्मेलन अपनी प्रस्तुति दी। प्रिया के पिता वीरेन्द्र श्रीवास्तव सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। प्रिया ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से 2016-2018 सत्र में मॉस कम्युनिकेशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें