फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में ज्ञानपुर, बालक में डीघ प्रथम

Tue, 10 Nov 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
काशिराज महाविद्यालय इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय 22वीं अंर्तविद्यालयीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


अंतिम दिन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। मिनी, जूनियर, सीनियर के बालक वर्ग में डीघ और बालिका में ज्ञानपुर ने बाजी मारी।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत है।

मुख्य अतिथि जिला बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले दिनों में जनपद खेल के क्षेत्र में उन्नति करेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने के लिए कहा। इसके पूर्व विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने कौव्वाली, कजरी, लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद परिणाम की घोषणा की गई। इसमें बालिका वर्ग के सीनियर, जूनियर, मिनी सब जूनियर में ज्ञानपुर ने 97 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, 72 अंको संग औराई द्वितीय, 64 अंको के साथ भदोही तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बालक वर्ग के सीनियर, जूनियर, सब जूनियर में 150 अंको संग डीघ प्रथम, 147 अंक लेकर भदोही द्वितीय, 134 अंक संग ज्ञानपुर तृतीय रहा। चैंपियनशिप में बालक वर्ग में संदीप बिंद इंटर कालेज कोइरौना, जूनियर वर्ग में सौरभ पांडेय लवकुश इंटर कालेज के अलावा बालिका वर्ग की छात्राओं को पुरस्कृत का उनका उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


 इस मौके पर प्रधानाचार्य केके सिंह, इंद्रमणि मिश्रा, जयशंकर पांडेय, धनन्जय सिंह, नरेंद्र पाठक, द्वारिका प्रसाद दूबे, प्रेम बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अजय त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें