कर्मचारी के कोरोना पाजीटिव मिलने पर बंद की गई इंडियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना का कहर बैंकों तक पहुंच गया है। इंडियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा के प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को शाखा को सील कर दिया गया। वह बनारस में रहते हैं।
इससे सोमवार को बैंक के कार्य से पहुंचे लोगों को मायूसी हाथ लगी। गौरतलब है कि इससे पहले इलाहाबाद बैंक की ज्ञानपुर शाखा के मैनेजर भी पॉजिटिव आ चुके हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप बैंकों और सरकारी कार्यालयों में बढ़ने से लोग सहम गए हैं।