फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 34.41 करोड़ से चौड़ा होगा ज्ञानपुर-भदोही मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मुख्य मार्ग में शामिल ज्ञानपुर-भदोही मार्ग चौड़ा होगा। शुक्रवार को शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी। 34 करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क अब सात की बजाय 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी तक सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ो रुपये खर्च होते हैं।
इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती है। वाहनों की बढ़ती संख्या एवं यातायात के बोझ के कारण कई सड़कों पर अक्सर जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करीब तीन महीने पूर्व ज्ञानपुर-भदोही मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शुक्रवार को शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन

14 किमी 230 मीटर की इस सड़क के निर्माण पर 34 करोड़ 41 लाख की धनराशि खर्च होगी। अभी तक यह सड़क सात मीटर है जबकि चौड़ी होने पर यह 10 मीटर तक हो जाएगी। इससे दोनों तरफ से भारी वाहन एक साथ निकल सकेंगे। सड़क चौड़ी होने से गोपीगंज, प्रयागराज से ज्ञानपुर होकर भदोही, वाराणसी जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। डबल लेन मार्ग पर जगह अधिक होने से जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।
-
श्रेय लेने को माननीयों में लगी रही होड़
भदोही-ज्ञानपुर मार्ग के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिल गई। श्रेय लेने के लिए ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे और औराई विधायक औराई दीनानाथ भास्कर में होड़ दिखी। दोनों ही माननीय सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। दोनों लोगों ने प्रभारी मंत्री को दिए पुराने पत्र के साथ मुख्यमंत्री से मिलने की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। दोनों माननीयों के समर्थक सड़क की स्वीकृति मिलने पर बधाई देते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें