फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भ्रष्टाचारमुक्त भारत विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को भ्रष्टाचारमुक्त भारत विषयक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। निर्णायक मंडल ने पोस्टरों का मूल्यांकन करने के बाद गुंजा को प्रथम, तुलसी को द्वितीय और सुधा प्रजापति को तृतीय स्थान के लिए चुना।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर कृष्ण यादव और डॉ. आशीष जायसवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. माया ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की प्रगति, विकास और सामाजिक न्याय में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इसे समाप्त करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें