वाराणसी-जंघई रेलखंड के मोढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों का निर्माण कार्य अधूरा है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए बेंच नहीं हैं। इसके अलावा बिजली और पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म संख्या दो पर लगा हैंडपंप खराब है। स्टेशन पर शौचालय की सुविधा भी नहीं है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से यात्रियों को स्टेशन की पहचान करने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म निर्माण के दौरान शौचालय ध्वस्त हो गया था। इसके निर्माण के लिए डीआरएम को पत्र लिखा गया है। शेष अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए भी उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी गई है।