फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टेज पर गांजा पीने लगा दुल्हा, कन्या पक्ष ने रिश्तेदारों को बनाया बंधक; दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Fri, 14 Jun 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, जिसके बाद बारात बैरंग लौट गई। कोतवाल अमरजीत चौहान ने बताया कि फत्तूपुर में आई बारात में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद दुल्हे समेत कुछ लोगों को बंधक बनाया गया था। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया है।
विज्ञापन
दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोतवाली के फत्तूपुर क्षेत्र में नशेड़ी दुल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। युवती द्वारा शादी के लिए इनकार किये जाने के बाद कन्या पक्ष क लोगों ने दुल्हे के पिता और दादा को बंधक बना लिया। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।

विज्ञापन


भदोही कोतवाली के फत्तूपुर निवासी शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से होनी थी। बुधवार की रात फत्तुपुर में बारात पहुंची। देर शाम बाराती नाचते-गाते द्वारचार को पहुंचे। द्वारचार के बाद जयमाल शुरू हो गया। 

बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान दुल्हे नशे में था और काफी गाली-गलौच भी कर रहा था। जयमाल के बीच दुल्हा स्टेज से उतरकर नीचे चला गया और स्टेज के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा पीने लगा। इसकी जानकारी वधू पक्ष हो हुई तो उन्होंने इस पर ऐतराज जताया। इसके बाद दूल्हा जयमाल स्टेज पर आकर गांजा पीने लगा। 
विज्ञापन


इतना देखने के बाद दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करते हुए बखेड़ा खड़ा हो गया। काफी देर तक मान मनौव्वल चलता रहा। मामला बढ़ने पर कन्या पक्ष ने दूल्हे तहसीलदार गौतम के साथ उसके पिता जयप्रकाश और. दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष शादी में खर्च हुए आठ लाख वापस देने की मांग करने लगा। इस बीच कई बाराती मौका देखकर निकल गए। मामला कोतवाली तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें