फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पिकअप की टक्कर से किराना व्यवसायी की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र में हाईटेंशन तार की जद में आने से हुई विशुनपुरा गांव निवासी मृतक आदर्श तिवारी। फ
विज्ञापन
घोंघा (बलिया)। बांसडीह-मनियर मार्ग पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार दूध से लदी पिकअप की टक्कर से किराना व्यवसायी संतोष चौरसिया 58 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन को कब्जे में ले लिया है। बांसडीह कस्बे के वार्ड संख्या-11, पाण्डेय के पोखरा निवासी संतोष चौरसिया बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे बांसडीह कचहरी स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनियर की ओर से आ रही दूध के कनस्तरों से लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संतोष चौरसिया कुछ दूर जाकर खून से लथपथ होकर बेसुध हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आसपास व परिजन मौके पर पहुंचे, वह संतोष को इलाज को लेकर सीएचसी लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र विनोद चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने फरार चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें