जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलती जिला विधिक टीम। स्रोत विभाग
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्हें कारागार में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता एवं सरकारी अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बंदियों से इस सुविधा का आवश्यकतानुसार लाभ उठाने का आह्वान किया।