फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फरवरी में पोती की है शादी, पुश्तैनी जमीन पर नहीं बनाने दे रहे शाैचालय

विज्ञापन
फरियादी विजय नारायण।
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 73 प्रार्थना पत्र आए। माैके पर 18 मामले ही निस्तारित हुए। 55 मामले लंबित रह गए। एक बार फिर महीनों से तहसील और थानों का चक्कर लगा रहे फरियादियों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

चककिशुनदास निवासी विजय नारायण समाधान दिवस में छठवीं बार प्रार्थना पत्र लेकर आए थे।
उन्होंने बताया कि पुश्तैनी जमीन पर शौचालय का निर्माण मनबढ़ नहीं करने दे रहे हैं। फरवरी में पौत्री की शादी है। समाधान दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस में छह बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, अभी तक न्याय नहीं मिला। ज्ञानपुर तहसील में चौथी बार प्रार्थना पत्र लेकर आए श्रीकांतपुर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा का मामला एक बार फिर लंबित रह गया। 0ज्ञानपुर तहसील में डीएम शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को निस्तारण करने के लिए शिकायतकर्ता से बात करें, मौके पर जाएं, स्पष्ट रूप से आख्या लिखे, कागजी खानापूर्ति न करें।
डीएम ने सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों के कुल 20 प्रार्थना पत्रों में से पांच का निस्तारण किया। शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस टीम गठित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, एसडीएम भान सिंह, सीएमओ उॉ. संतोष चक, तहसीलदार अजय सिंह, बीएसए शिवम पांडेय माैजूद रहे। भदोही तहसील में एडीएम राजस्व वीरेंद्र कुमार मौर्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पर 30 में से सात मामले निस्तारित किए गए। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार गिरी, नायब तहसीलदार शशांक राय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें