फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोहरे में तेज रफ्तार ने ली चाचा की जान, भतीजा गंभीर

विज्ञापन
मतेथू बाजार में सड़क दुर्घटना के बाद जुटी भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुरियावां के मतेथू बाजार में शुक्रवार रात चाचा-भतीजे की बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पुलिया में टकरा गई। कोहरे में तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कुढ़वा निवासी चाचा सूरज कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा सचिन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

दुर्गागंज के कुढ़वां गांव निवासी सूरज कुमार भतीजे सचिन के साथ शुक्रवार को बाइक से दानूपुर गांव में किसी जन्मदिन की पार्टी में गए थे। भोजन के बाद चाचा-भतीजे अपने घर कुढ़वां लौट रहे थे। रात नौ बजे के आसपास मतेथू बाजार से 100 मीटर दूर पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। कोहरे के कारण उन्हें कुछ समझ में नहीं आया।
बाइक पुलिया से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के कुछ समय बाद ही चाचा सूरज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठा भतीजा सचिन घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीआरबी और स्थानीय पुलिस पहुंची। सूरज की शादी नहीं हुई थी और वह एक बहन तीन भाइयों में था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां मनीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें