फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायोजना : 11 दिन में अब 53 फीसदी शिकायकर्ताओं की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के महायोजना-2041 के आपत्तियों में केवल 53 फीसदी शिकायतकर्ता ही पहुंच सके। मास्टर प्लान पर कुल 7200 आपत्तियां आई थी। इसमें 4018 शिकायतकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

11 दिनों तक चले आपत्तियों के निस्तारण में कुल 2166 आपत्तिकर्ता ही पहुंच सके। शिकायतकर्ताओं में सबसे अधिक लोगों को जमीन अधिग्रहण की चिंता सता रही थी। बीडा की गठित टीम ने उनकी शंकाओं को दूर किया। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के गठन के 42 सालों बाद बने महायोजना-2041 (मास्टर प्लान) को लेकर लोगों में तमाम भ्रांतियां फैली रही। महायोजना का प्रस्ताव सार्वजनिक होते ही इसका विरोध भी शुरू हो गया। जिसको देखते हुए बीडा ने लोगों की आपत्तियां मांगी। मास्टर प्लान को लेकर देखते ही देखते 7200 आपत्तियां आ गई। जिसमें सबसे अधिक आपत्तियां जमीन अधिग्रहण को लेकर थी।
7200 आपत्तियों में कई शिकायतकर्ता ऐसे थे। जिन्होंने दो से तीन आपत्तियां दाखिल की थी। जिसे बीडा की टीम ने एकत्रित की। शाॅर्ट नोटिस के बाद 4018 शिकायतकर्ता पाए गए।
विज्ञापन

जिसके बीडा की ओर से बिंदुवार बुलाया गया। आपत्तियों का 16 दिसंबर से ही सुनवाई चल रही है। शनिवार को अंतिम दिन 264 आपत्तिकर्ताओं ने पांच सदस्यीय समिति के समक्ष अपनी समस्या और सुझाव रखे।
शनिवार को कुल 322 आपत्तिकर्ता बुलाए गए थे। जिसमें हरियांव, चकभुईधर, हुलासपुर, पूरे किशुन सिंह, उमरी, सुरियावां, सवलेपुर, शेखपुर, नूरेइस्लामपुर, सेवापुर, भकोड़ा, असनांव, बरदहां, आशापुर, छितिउना आदि के आपत्तिकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें