सुंदरवन क़टेवना द्वादश ज्योतिर्लिंग पर रुद्राभिषेक करती मां राजलक्ष्मी मंदा। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के सुंदरवन स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगलवार को दिव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मां राजलक्ष्मी मंदा के नेतृत्व में महादेव का भव्य शृंगार कर दिव्य रूद्राभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए।
बाबा अपने मनमोहक हरियाली शृंगार रूप में भक्तों को मोहित करते रहे। पुजारी सुरेंद्र ने ढोल, नगाड़ा, घंटा और शंख की मधुर ध्वनि के बीच आरती संपन्न कराई। इस दौरान ''''हर हर महादेव'''' और ''''बम बम'''' के उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। दिनभर चले अनुष्ठान के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।