फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 मार्च को भदोही लौटेगा साईकलिस्ट गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर गत 26 जनवरी को साईकिल से दिल्ली और मुंबई की यात्रा पर निकले जनपद के साईकलिस्ट गोविंद यादव 2700 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी करने के बाद 8 मार्च को ट्रेन से भदोही लौट रहा है। ब्लाक के किशुनपुर (होरईयापुर) के गोविंद का स्वागत करने के लिए लोग पलकें बिछाए बैठे हैं। लोगों ने कहा कि गोविंद के इस प्रयास के चलते भदोही का पर्यावरण संरक्षण में भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बारे में गोविंद ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि वह शुक्रवार को प्रयागराज के लिए ट्रेन से रवाना हो चुका है। 7 को प्रयागराज में उसके स्वागत का कार्यक्रम है। जिसमे हिस्सा लेने के बाद अगले दिन 8 मार्च को सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से भदोही के लिए रवाना होगा जो सुबह भदोही स्टेशन पर उतरेगा। उधर गोविंद के स्वागत के लिए भदोही वासियों ने पूरी तैयारी की है। जानकारी हो कि 2700 किमी साईकिल चलाने के पीछे गोविंद का उद्देश्य था पर्यावरण संरक्षण और जल बचाओ। 26 जनवरी को वाराणसी से गंगा जल लेकर गोविंद निकला था जहां पुणे में उसने छात्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें