फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार सभी तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ : विपुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। ज्ञानपुर ब्लॉक के नवधन गांव में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। ग्रामीणों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रचार वैन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं दिखाई गई। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार का मकसद है कि रोटी, कपड़ा और मकान से कोई वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं से भी लोगों का जीवन बेहतर किया गया। जिन पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है, वे प्रधान से मिलकर लाभ प्राप्त करें, यदि कोई कठिनाई होती हो तो ब्लॉक में जाकर खंड विकास अधिकारी से संपर्क करें। प्रभारी ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्र ने भी सरकार की योजनाएं गिनाईं। इस मौके पर नागेंद्र शुक्ला, आनंद शुक्ला, दिलीप कुमार, रामकृष्ण, ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी, रिंकू सिंह, राजेश उपाध्याय, सेवालाल, जेपी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें