फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निरस्त रहेगी गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पांच घंटे विलंब से आ रही केवी एक्सप्रेस सोमवार को केवल सवा घंटे लेट रही। अन्य ट्रेनें अधिकतम दो घंटे विलंब से चलीं। गोरखपुर-एलटीटी 15018 काशी एक्सप्रेस जो रविवार को निरस्त थी वह सोमवार और मंगलवार को भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इन दिनों आम यात्री केवी एक्सप्रेस के परिचालन समय को लेकर परेशान हैं। यह कई सप्ताह से चार से पांच घंटे विलंब से आ रही है। सोमवार की खास बात यह रही कि केवल सवा घंटे देरी से भदोही पहुंची। सोमवार को विलंब से आने वाली अन्य ट्रेनों में जम्मू तवि-पटना 12356 अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर 13005 पंजाब मेल एक्सप्रेस दो घंटे, एलटीटी-बलिया 11071 कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे और देहरादून-बनारस 15120 जनता एक्सप्रेस 1.50 घंटे देरी से भदोही पहुंची। इन दिनों मुंबई आने जाने की सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। ऐसे में 15018 एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस पिछले तीन दिन से निरस्त चल रही है। इससे मुंबई जाने वालों को खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के रेलयात्रियों का कहना है कि 60-60 दिन तक बर्थ मिलना मुश्किल है। ऐसे में गोरखपुर-एलटीटी 15018 काशी एक्सप्रेस के निरस्त रहने से और परेशानी बढ़ गई है। पुरी से भदोही, लखनऊ, अलीगढ़ होते हुए आनंद विहार को जाने वाली नीलाचल एक्सप्रेस भी पिछले कई दिनों से दीनदयाल उपाध्याय नगर और कानपुर सेंट्रल के बीच डाईवर्ट कर चलाई जा रही है। इससे भी यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें