फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दशहरा गोपीगंज में दिखेगा अक्षरधार मंदिर

Fri, 02 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 लगभग 25 लाख रुपये की अनुमानित लागत के पंडाल में मूर्तिकार आनंद पाल और अभिजीत पाल दस साथियों के साथ 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ कार्तिकेय, गणेश-लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन


नवरात्र पूजन के दौरान अब तक दो दर्जन से अधिक देश-विदेश के नामी गिरामी मंदिरों और भवनों के मॉडल वाले पंडाल का निर्माण करा चुकी मां सिंहवाहिनी समिति ने अक्षरधाम मंदिर के मॉडल के लिए बंगाली कारीगरों को जिम्मेदारी दी है।

 25 मजदूरों के साथ नेपाल से आए नेपाली दादा, शिवकांत ने इस पंडाल को डेढ़ माह में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। समिति प्रबंधक रामकृष्ण ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई 130 फीट, चौड़ाई 90 फीट और लंबाई 110 फीट रहेगी।
विज्ञापन


इस तैयार करने में 12 ट्रक बांस, 16 कुंतल रस्सी, पांच ट्रक लकड़ी, छह कुंतल कील, दस हजार मीटर कपड़ा समेत अन्य सामान लगेगा।
 बताया कि पंडाल 19 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा और इसमें 26 अक्टूबर तक पूजन कार्यक्रम चलेगा। यूं तो जिले में सैकड़ों की तादाद में दुर्गा पूजन पंडाल बनाए जाते हैं, लेकिन मिर्जापुर रोड स्थित नगर के भव्य पंडाल की कारीगरी दूर-दूर मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें