कालीन कंपनी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
आग के विकराल रूप को देखते हुए वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर जिले से अग्निशमन की गाड़ियां बुला ली गईं। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कालीन कंपनी के संचालक पीयूष कोठारी ने बताया कि कंपनी के गोदाम में तैयार कालीनों के अलावा कच्चा माल भी रखे गए थे। गोदाम में ऑर्डर के माल तैयार होकर रखे हुए थे। आग के कारण सब जलकर राख हो गया। बताया कि गोदाम में दो करोड़ से अधिक का माल जलने की संभावना है। नुकसान का सही आकलन पूरी तरह से आग बुझने के बाद ही लग सकेगा।
भदोही जिले में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी घटना अग्निशमन विभाग की तैयारियों और कार्यों पर बड़े सवाल खड़ा करती है। बीते महीने में 13 अप्रैल को गोपीगंज के बर्तन कारोबारी के यहां भीषण आग लग गई। जिसमें व्यापारी का परिवार बाल-बाल बच गया था। आग लगने से 22 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ था।
इसी तरह बीते सात मई को माधोसिंह जयरामपुर में भी एक कालीन कारखाने में आग लग गई थी। शार्ट सर्किट से लगी आग में भी लाखों का नुकसान हुआ था। अब औराई में हुई अगलगी की घटना अग्निशमन विभाग की ओर से लगातार चलाये जा रहे अभियान के दावों की पोल खोल रही है।
अगलगी की घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे जिला अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कालीन कंपनी में आग से बचाव के तमाम व्यवस्थाएं मौजूद थीं, लेकिन कंपनी में गोदाम के पास बिजली व जनरेटर के बीच लगे पैनल में शार्ट सर्किट हुआ। जिससे वहां काम कर रहे लोग आग लगने का अंदाजा नहीं लगाया पाए। पैनल के बीच अगर आग नहीं लगा होता था। संभव था कि समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था।