फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर कालीन कारखाने से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर-लोहराखास गांव में रविवार की रात चोरों ने दीवार फांदकर चोरी कर ली। सोमवार को सुबह जानकारी होने पर प्रबंधक ने तहरीर दी। हालांकि पुलिस खाली हाथ लौट गई। प्रबंधक आलोक राय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि प्रतिदिन की तरह कारखाने को बंद कर मजदूर घर चले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गए और 40 टफ्टेड मशीन, 100 चार्जर एडॉप्टर उठा ले गए, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस गश्त काफी कम होने के कारण इन दिनों चोरों का मन बढ़ रहा है। आए दिन वह कब और किस समय रिहायशी घरों, कल-कारखाने, दुकानों को निशाना बना लेंगे, कुछ नहीं कहा जा सकता। औराई और गोपीगंज थाने का सीमा क्षेत्र होने से चोर इसका फायदा उठाने से नहीं चूकते। कोरोना काल में मध्यमवर्गीय परिवार किस तरह से जीविकोपार्जन कर रहा है, उससे चोरों का कोई लेना-देना नहीं है। गोपीगंज कोतवाल केके सिंह ने कहा कि मामले की जांच की गई। ग्रामीणों की मदद से कालीन कारखाने के आसपास सामान की खोजबीन हुई, लेकिन न सामान बरामद हुए, न चोर हाथ लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें