इसमें कार्यकर्ताओं को न्याय पंचायत चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र ने जोश भरा। उनसे विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को कामयाब बनाने का आह्वान किया।
कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जो भी योजना बना दी, जनहित में कार्य कर दिये, वह सपा, बसपा और भाजपा के बस की बात नहीं है। इससे देश-प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है, युवा इन सरकारों से निराश है। अच्छे दिन का सपना दिखाने वाले जनता के बुरे दिन ला दिए हैं।
मंहगाई ने तो कमर तोड़कर रख दिया है, गरीबों के मुंह से निवाला छिन रहा है। इस मौके पर घनश्याम शुक्ला, लवकुश नारा यण उपाध्याय, सुरेशचंद्र उपाध्याय, श्रीधर मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, महमूद आल, निजाम प्रधान, मोहम्मद मुस्तफा आदि थे।