फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपलेबाजी में गोकुलपट्टी की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। राशन वितरण में धांधली के आरोप में अभोली विकास खंड के गोकुलपट्टी की कोटे की दुकान को मंगलवार को निलंबित कर दूसरी दुकान से अटैच किया गया। मामले में कोटेदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। राशन कार्ड बनाने, यूनिट एवं वितरण में कदम-कदम पर गड़बड़ी की जा रही है। पूर्व में शिकायतों पर प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन लॉकडाउन में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आ रहा है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम भदोही जांच करने के लिए पहुंचे। एसडीएम की जांच में घटतौली पाई गई। वितरण के बाद भी पांच क्विंटल से अधिक राशन मौके पर मिला। एसडीएम ने कोटे की दुकान को निलंबित करते हुए उसे दूसरी दुकान से अटैच किया। जांच टीम में एआरओ अनिल भदौरिया, पूर्ति निरीक्षक संगीता यादव, बांट माप निरीक्षक चंद्रजीत यादव, एसओ विजय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें