फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि की पालक हैं देवी दुर्गा : पं. कमलेश

विज्ञापन
नई बाजार में शीतला माता मंदिर पर कथा सुनाते आचार्य पं. कमलेश त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। शीतला माता मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शनिवार की शाम को कथावाचक पं. कमलेश त्रिपाठी ने लोगों को जीवन का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने मां भगवती की लीलाओं का वर्णन करने के साथ-साथ जीवन के महत्व के बारे में बताया। कहा कि मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं। मां सृष्टि की पालक हैं। सृष्टि पर अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तो मां संहारक का रूप धारण करती हैं। कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसे धर्म, भक्ति एवं सद्कर्मों के माध्यम से सार्थक बनाना चाहिए। इससे देवी अतिसय प्रसन्न होती हैं। भक्तिभाव से ही मोक्ष के द्वार खुलते हैं।
विज्ञापन

धर्म के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता है। यजमान रवि भागवत गुप्ता एवं उनकी धर्म पत्नी पिंकी गुप्ता ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस मौके पर सावित्री देवी, सिमरन राजपूत, लालता सोनकर, पीटर सोनकर, धीरज साहू, मीनू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें