सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय मानक का बन रहा खेल मैदान का काम अब अंतिम चरण में हैं। लगभग 52 हजार वर्ग फुट के मैदान में एथलेटिक्स, रेसिंग ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीबॉल के दो कोर्ट, पिकेल कोर्ट, लांग जंप, हाईजंप के साथ क्रिकेट के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक वाला आधुनिक ग्राउंड का निर्माण चल रहा है। इनडोर खेलों के लिए पुंज मल्टीपरपज हाल में टेनिस तीन कोर्ट बनेगा। इसी तरह डिग्री कॉलेज परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट और क्रिकेट पिच बन रहा है। इस ग्राउंड के निर्माण पर लगभग दो करोड़ होगा। इंजीनियर अशोक सिंह ने बताया कि खेल ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय मानक का होगा। निर्माण में हर तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है। ग्राउंड में अंडर ग्राउंड ड्रेनेज की व्यवस्था है। खास बात यह है कि पूरे ग्राउंड में लगाई जा रही सुंदर और मुलायम आर्टिफिशियल घास (टर्फ) को वियतनाम से मंगाया गया है। डायरेक्टर डॉ. चित्रा सिंह ने बताया कि यह खेल मैदान मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि आधुनिक सुविधा वाले ग्राउंड का निर्माण संस्था के चेयरमैन अतुल पुंज करा रहे हैं। स्कूल-कॉलेज के बच्चों के साथ सेना, पुलिस की तैयारी करने वाले क्षेत्र के युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।