फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 27 जुलाई को जिले में मनाया जाएगा गो सम्मान दिवस

विज्ञापन
गो सम्मान अ​भियान का पंपलेट दिखाते संगठन के लोग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे गो पूजन से होगी। इसके बाद सवा घंटे तक संकीर्तन होगा और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अभियान का उद्देश्य भारतीय गोवंश के लिए पूरे देश में एक समान कानून लागू करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। शनिवार को नगर स्थित हरिहरनाथ मंदिर के मानस भवन में आयोजित बैठक में अभियान के संभाग प्रभारी ब्रह्मदेव त्रिपाठी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गो-आधारित शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना भी है। उनका कहना था कि ऐसी व्यवस्था लागू होने से देश की पारंपरिक कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल को पूरा हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को संकीर्तन और शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर डीबाई के पूर्व अध्यक्ष सूर्यदत्त त्रिपाठी, ब्रह्मा मोदनवाल, डॉ. हर्ष और विकास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें