फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीघ कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डीघ में अध्ययनरत कक्षा आठ की छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्हें विद्यालय के समीप के राजकीय विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा। इससे वह हॉस्टल की सुविधा से भी वंचित नहीं होंगी। वह विद्यालय में बने हॉस्टल में ही आवासीय सुविधा पाएंगी।
किसी कारणवश बीच में शिक्षा छोड़ देने वाली छह से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को पुन: शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आवासीय शिक्षा देने को जिले में ज्ञानपुर सहित सुरियावां, भदोही, डीघ और औराई ब्लाॅक में कुल पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कक्षा आठ के बाद छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए अन्यत्र विद्यालय में जाना पड़ता था। इससे छात्राओं को प्रवेश आदि के लिए दिक्कत उठानी पड़ती थी।
ऐसे में जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों ज्ञानपुर, सुरियावां और भदोही को उच्चीकृत किया गया है। उच्चीकृत किए गए तीनों विद्यालयों में भवन का निर्माण भी कराया जा चुका है।
इन विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं को अब आगामी सत्र से उसी विद्यालय में कक्षा नौ से लेकर 12 तक की भी शिक्षा हासिल हो सके इसे लेकर शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर कस्तूरबा डीघ को उच्चीकृत नहीं किया गया है, लेकिन हॉस्टल का निर्माण कराया जा चुका है। ऐसे में वहां भी कक्षा आठ पास कर नौवीं कक्षा में दाखिला लेने वाली छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा मिलती रहेगी। उनका दाखिला समीप के राजकीय स्कूलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें