फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: परिजनों के साथ गंगा स्नान कर रही युवती डूबी, पैर फिसलते ही अन्य लड़कियों ने मचाया था शोर लेकिन...

Sat, 23 Mar 2024 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: क्षमा अपनी माता, चाची तथा परिवार की अन्य लड़कियों के साथ बर्जी घाट पर स्नान कर रही थी। नहाने के दौरान क्षमा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। स्नान कर रहे परिजन शोर-शराबा शुरू किए, लेकिन घाट से गांव दूर होने के कारण तत्काल तलाश नहीं शुरू हो सकी।
विज्ञापन
गंगा घाट पर शव की तलाश करते लोग और क्षमा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बर्जी गांव स्थित स्थानीय घाट पर परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गई युवती गंगा में डूब गई। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने युवती की तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन


बर्जी गांव निवासी गोपाल कृष्ण उपाध्याय की पुत्री क्षमा (27) अपनी माता, चाची तथा परिवार की अन्य लड़कियों के साथ बर्जी घाट पर स्नान कर रही थी। नहाने के दौरान क्षमा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। स्नान कर रहे परिजन शोर-शराबा शुरू किए, लेकिन घाट से गांव दूर होने के कारण तत्काल तलाश नहीं शुरू हो सकी।

सूचना पर पहुंचे परिजन गांव के ग्रामीण डूबी युवती के तलाश में लग गए। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर जाल फेंक युवती की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक डूबी युवती नहीं मिल पाई थी। बताया जाता है कि क्षमा दो भाई के बीच इकलौती बहन थी।
विज्ञापन


वहीं, क्षमा के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पूर्व प्रधान शांति भूषण उपाध्याय समेत गांव के भारी संख्या में लोग गंगा घाट के किनारे पहुंचकर डूबी युवती को तलाशने के प्रयास में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें