फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चाची के साथ घर से निकली थी मासूम, खेलते समय कुएं में गिरकर मौत, 14 घंटे बाद मिला शव

Fri, 13 Feb 2026 03:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Varanasi News: भदोही जिले में एक बालिका की कुएं में गिरकर मौत हो गई। मासूम अपनी चाची के साथ खेत में गई थी। वहां खेलते समय कुएं में गिर गई। पुलिस की काफी खोजबीन के बाद भी शव नहीं मिला। इधर, शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को कुएं से निकाला। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को खेत में स्थित एक पुराने कुएं में गिरकर चार वर्षीय लाडो पुत्री संतोष प्रजापति की मौत हो गई। रात में पुलिस के सहयोग से कुएं का पानी निकाला गया, लेकिन अंधेरा होने से पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कुनबीपुर गांव निवासी संतोष प्रजापति की चार साल की बेटी लाडो बृहस्पतिवार शाम को करीब छह बजे घर से दूर सिवान में अपनी चाची के साथ गई। उसकी चाची खेत में काम करने लगी और वह खेलने लगी। कुछ देर बाद वह खेत में नहीं दिखी तो सभी परेशान हो गए। 

ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। देर शाम सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कुएं में लगे पंपिगसेट से पानी निकाला, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: भदोही दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- सपा सरकार में सूबे में बिछा था संगठित माफियाओं का जाल
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह गांव के दीना पटेल, नीरज पटेल और अवधेश विश्वकर्मा ने कुएं में उतरकर खोजबीन किया तो शव बरामद हुआ। लाडो संतोष की इकलौती बेटी थी। उसका एक बड़ा भाई कृष्णा आठ साल का है। लाडो की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें