फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा में उतराया मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; शरीर पर मिले चोट के निशान

Sat, 13 Apr 2024 12:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

Bhadohi News: गंगा में युवती की लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस स्थान पर युवती का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहरासपुर घाट पर शनिवार की सुबह गंगा में 24 वर्षीय एक युवती का शव उतराया मिलने से सनसनी मच गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाविकों की मदद से गंगा से बाहर निकाला। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के बेहरासपुर घाट के पास गंगा का बहाव काफी कम है। शनिवार की सुबह गंगा की तरफ गए लोगों को पानी में कोई शव उतराया दिखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाविकों की मदद से बाहर निकालने में जुट गई।

विज्ञापन


गंगा में मिला शव किसी 24 वर्षीय युवती का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर युवती का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। वहां पानी का बहाव न के बराबर है और घाट से किनारे भी है। इससे थोड़ी ही दूर पर लोग खेती करते हैं। ऐसे में इस जगह पर शव बहकर आना मुमकिन नहीं है। 
विज्ञापन


लोगों ने यह आशंका जताई युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संतोष सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ हां जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें