फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में दो अाैर लोगों की जान गई

Tue, 13 Jan 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। तापमान दिन-ब-दिन गिरने और शीत लहर जारी रहने से आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हल्की हवाएं चलने से गलन और बढ़ गई है।
विज्ञापन


 सबसे अधिक परेशानी बाइक और साइकल सवारों को हो रही है। ठंड के चलते बीती रात और सोमवार की भोर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 

महराजगंजः औराई थाना क्षेत्र के झव्वा गांव के वेद प्रकाश तिवारी (35) की रविवार की रात में ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई।  

 उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि सोमवार को भोर में साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया। वेद प्रकाश कानपुर के एक कांस्ट्रक्शन कंपनी में कर्मचारी थे और दो दिन छुट्टी ले कर घर आए थे।

 ऊंजः   थाना क्षेत्र के कुरमैचा ग्रामसभा निवासी वर्मी देवी (58) पत्नी राजाराम रविवार की रात में शौच के लिए गई थीं। ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 वहिदानगरः  सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक महिला समेत दो लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। डीघ विकास खंड के बारीपुर निवासी रंगराजी देवी (52), सोमवार को तड़के शौच के लिए जाते समय ठंड लग गई।
विज्ञापन


घर आने पर उसकी तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। इसी गांव के लाल साहब सिंह (45) की  ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें